Breaking News

लॉकडाउन-3: पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, पटना में निरस्त व फर्जी वाहन पास लेकर घूम रहे लोग


पटना: शहर में ऐसे जालसाज घूम रहे हैं, जिनके हाथ में एक्सपायर पास है। पुलिस की जांच में हुए इस खुलासे के बाद आईजी संजय सिंह ने जांच का आदेश दिया है। पुलिस अब ऐसी व्यवस्था बनाने में जुटी है, जिससे बाहरी लोगों के पटना आने पर अंकुश लगाई जा सके। 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पटना में कई ऐसे लोगों को पकड़ा गया है, जो फर्जी या निरस्त पास लेकर घूम रहे थे। अब ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब हर पास का फोटो ले रही है और इससे संबंधित लोगों की जांच कर रही है। वाहन र्चेंकग को लेकर आईजी के आदेश के बाद शहर के मुख्य मार्गों को सील भी किया जा रहा है।
आईजी ने दिया पुलिस को निर्देश
आईजी संजय सिंह ने पुलिस टीमों को निर्देश दिया है। शहर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग खासकर शहर के बाइपास, जिलों के इंट्री प्वाइंट के साथ कई जगहों पर विशेष र्चेंकग अभियान चलाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि बिना पास के दूसरे जिलों से लोग बिना किसी काम के पटना नहीं आ सकें। आइजी के निर्देश के बाद शहर के बाइपास, न्यू बाइपास, इंट्री प्वाइंटों पर अतिरिक्त जवानों को लगाकर व्यवस्था सख्त कर दी गई है। शहर के मुख्य मार्ग, बाइपास और इंट्री प्वाइंटों पर अतिरिक्त जवानों की मदद से दूसरे जिलों से आने वाले लोगों की सख्ती से र्चेंकग की जा रही है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।