Bihar Board Metric Result 2020: खत्म होगा 15 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार, मैट्रिक के नतीजे आज
Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा देने वाले 15 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए आज नतीजे का दिन है क्योंकि बिहार बोर्ड मैट्रिक 2020 का परीक्षाफल मंगलवार (26 मई) दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा करेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सोमवार (25 मई) को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
आनंद किशोर ने बताया कि नतीजे घोषित होने के दौरान शिक्षा मंत्री के साथ-साथ आर.के. महाजन, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी मौजूद रहेंगे। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से मैट्रिक के नतीजे की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नहीं की जाएगी, जैसा कि पहले होता आया है। इस बार बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट ऑनलाइन ही जारी किया जाएगा।

Manjay Kumar
जवाब देंहटाएंHii
जवाब देंहटाएं