Breaking News

दारियापुर: भाभी देवर ने मिलकर की पति की हत्या

दारियापुर से अमित कुमार की रिपोर्ट

दरियायपुर/सारण: थाना क्षेत्र के टरवा मगरपाल गाँव निवासी मो शहमद अंसारी के पुत्र मक़बूल अंसारी  का शव लक्ष्मन्चक पुल के नीचे फेक हुआ था ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मक़बूल अंसारी गुरुवार को अपने ससुराल दरियापुर बाजार से घर जा रहा था लेकिन नापाक इरादों से घात लगाए पत्नी , देवर एवं साला ने लक्ष्मन्चक पुल के पास चाकू से गोद कर फेंक दिया, तभी घर वाले इंतज़ार कर दी अपने स्तर से ढूँढने का प्रयास करने लगे इसी बीच बजहिया के चरवाहा ने जानवर चराने के क्रम में शव को देखा एवं स्थानीय प्रशासन को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंच शव का पह्चान करायी शव के शिनाख्त होते ही पोस्टमार्टम हेतु सदरस्प्ताल छपरा भेज दिया। यह भण्डा तब फूटा जब अखबार में छपा खबर को देख थाने पहुंची पत्नी तभी किसी ने कहा कि हत्या स्वयं कर दी और मुकदमा कराने आई हैं , जैसे ही इस बात को सुनी वहाँ से रफू चक्कर हो गई। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज किसी के द्वारा नही कराई गई हैं पुलिस अपने हिसाब से मामला का तहकीकात कर रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।