अरेराज में गरीबो के बीच की गई राशन सामग्री का वितरण।
अरेराज से संवाददाता दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट
कोरोना जैसे वैश्विक महामारी व लॉक डाउन के कारण अरेराज नगर पंचायत के गरीब,असहाय व जरूरतमंदों की परेशानी को देखते हुए, अरेराज के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ स्वयंसेवकों के द्वारा आपस में जरूरत की सामग्री को इकट्ठा कर गरीब व असहाय जैसे सौ परिवारों के बीच 2 क्विंटल चावल,1 क्विंटल आटा, 1 क्विंटल प्याज, नमक, साबुन,80 किलो डाल और हरा सब्जी जैसे जरूरत की सामग्री वितरण किया गया। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक विश्वरंजन गिरि,आदित्य गिरी, सतीश पटेल, मिथुन कुमार, शशिरंजन कुमार,दीपक कुमार,मंजीत कुमार,प्रियेश कुमार,ओमबाबू कुमार उपस्थित होकर असहाय व जरूरतमंदों के घर खुद से डोर-टू-डोर पहुंच कर राशन सामग्री का वितरण किया गया। स्वयंसेवको के द्वारा सभी परिवारों को घर पर रहते हुए लॉक डाउन व सोशल डिस्टेन्स का पालन करने का निर्देश भी दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।