Breaking News

दारियापुर: कमालपुर स्कूल के क्वारेंटाइन सेंटर में असुविधा को लेकर श्रमिको ने की स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी।



दरियापुर, सारण से अमित कुमार की रिपोर्ट

सारण: प्रखंड क्षेत्र के कमालपुर मध्य विद्यालय क्वारेंटाईन सेंटर में रह रहे प्रवासियों ने असुविधा को लेकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की मिली जानकारी के अनुसार श्रमिकों ने रविवार की प्रातः नमक चना नास्ता लेने से इंकार कर दिया, औऱ साथ ही बताया कि हमलोगों को मच्छरदानी, चादर,साबुन, और शुद्ध खाना नही दिया जा रहा है। हमलोग कह कह कर थक गए हैं कोई सुनने वाला नही हैं। जिससे हम लोग अजीज होकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की
श्रमिकों में कामेश्वर महतो,विमल महतो,राज कुमार महतो,साजन महतो सहित अन्य ने जानकारी दी और कुव्यवस्था के खिलाफ नारा लगाया।
वही इस सम्बन्ध में बी डी ओ जयराम चौरसिया ने बताया कि सभी बची हुई सामान को भेजा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।