मोतिहारी: अगलगी में पांच दुकानें जल कर नष्ट
मोतिहारी से दीपू कुमार गिरी की रिपोर्ट
मोतिहारी: मधुबन अंचल के माड़ीपुर मिलिक ग्राम में भदोही पुल के पास आग लगने से शुक्रवार की रात पांच लोगों की दुकानें जल गयीं। इसमें अमलेश चौधरी की किराना दुकान, रामेश्वर ठाकुर की सैलून, रामेश्वर पटेल की किराना दुकान,सलीम मियां की पान दुकान तथा किराना दुकान व अलाउद्दीन मियां की चिकन दुकान जलकर नष्ट हो गई है। इस घटना में करीब चार लाख रुपये की मूल्य की संपत्ति की क्षति का आकलन लगाया जा रहा है । दो फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। सभी दुकानदार माड़ीपुर ममलिक व कोईलहरा ग्राम के निवासी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।