Breaking News

चोरी छुपे हो रही नाबालिक लड़की की शादी पर पुलिस ने लगाई रोक



मैनाटाँड़ से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट

मैनाटाँड़, पश्चिमी चंपारण। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र के बेलवा डीह माई स्थान पहुंचकर एक नाबालिग लड़की की शादी को रुकवा दिया। नाबालिग लड़की की शादी से संबंधित थानाध्यक्ष को जानकारी मिलते ही दल बल के साथ बेलवाडीह पहुंचकर शादी रुकवा दिया।पुलिस बल को देखकर अगल बगल के ग्रामीण भी वहां जमा हो गए तथा उपस्थित ग्रामीणों को नाबालिग लड़की की शादी करने से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया। साथ ही नाबालिग की शादी को ले सरकार द्वारा पारित कानून की जानकारी भी दी गई। लेकिन परिजनों का कहना था कि शादी की तैयारी पूरी की जा चुकी है, लेकिन पुलिस के इस पहल के बाद लोग शादी से मुकर गए। इसके बाद नाबालिग लड़की के पिता द्वारा पुलिस को आश्वस्त किया कि अब नाबालिग लड़की की शादी नहीं करेंगे जब लड़की की उम्र 18 वर्ष हो जाएगी तभी शादी करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि इस गांव में अब नाबालिग लड़की या लड़के की शादी नहीं होगी, इसके लिए हमलोग जागरूकता फैलाने का काम करेंगे। वहीं थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह ने  बताया कि परिजन व ग्रामीणों को समझाया गया कि नाबालिग लड़की या लड़के की शादी करना कानूनन अपराध है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।