Breaking News

मोतिहारी (अरेराज )कोरोना संक्रमण के काल में सफाई कर्मचारी के योगदान अविस्मरणीय-राजन तिवारी



अरेराज से संवाददाता दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट


अरेराज: आज अरेराज नगर पंचायत के सभागार में सफाई कर्मचारियों के बीच समुचित खाद्य सामाग्री का वितरण गोविन्दगंज के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजन तिवारी के द्वारा किया गया ।
सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखते हुए कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता ने संक्रमण के दौर में उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की एवं कार्यो के दौरान सावधानी बरतने एवं सुरक्षित रहने के लिए कर्मचारियों को सुझाव दिए ।एक
सफाई कर्मचारियों के कमोबेश शिकायत पर तत्काल कार्यपालक पदाधिकारी को उसके भुगतान व भविष्य में किसी निविदा ठीकेदार द्वारा किसी सफाई कर्मचारी के शोषण जैसी घटना की पूर्णावृति नहीं होने की बात कही । सफाई कर्मचारी के अतुलनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए समुचित ध्यान देने के सुझाव दिये ।
मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार , शशि सिंह एवं नगर पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।