भेल्दी: पूनम राय ने क्वॉरेंटाइन सेंटर में बांटा राहत सामग्री
सारण से पनालाल कुमार की रिपोर्ट
सारण/भेल्दी:-सन राइज पब्लिक स्कूल हकमा में हरियाणा से आए 26 प्रवासी मजदूरों के बीच अमनौर विधानसभा के भावी प्रत्याशी पूनम राय के द्वारा अपने निजी स्कूल में रहने खाने समेत सभी प्रकार की व्यवस्था की जा रही है।शनिवार को पूनम राय के द्वारा सभी मजदूरों के बीच मास्क, साबुन,बिस्किट का वितरण किया गया। समाजसेवी पूनम राय ने बताया कि सभी मजदूर हरियाणा से चले थे यूपी बॉर्डर पर और सहारनपुर में प्रशासन द्वारा रोक लिया गया था जिसके बाद वहां के पदाधिकारियों से बात कर घर अपने बिहार बुलाई। यहां पर भी आने के बाद स्कूलों पर बने क्वारेंटाइन सेंटर में जगह नहीं मिलने पर अपना निजी स्कूल रहने के लिए दे दी।इसके साथ ही उन्होंने हकमा उत्क्रमित मध्य विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर समेत कई और जगहों पर भी राहतस्वरूप बिस्किट वितरत किया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।