मोतिहारी: रक्तदान से आपात स्थिति में मिलेगी मदद: डीएम
मोतिहारी से दीपू कुमार गिरी की रिपोर्ट
मोतिहारी: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस भवन में शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच के सौजन्य से आयोजित रक्दान शिविर का आयोजन किया गया।
मौके पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने रक्तदान शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड 19 संक्रमण के कारण उत्पन्न आपातकालीन स्थिति में इससे काफी मदद मिलेगी। मौके पर एसपी नवीनचंद्र झा,सभापति श्रीप्रकाश चौधरी ने प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार, कैप्टन हमीद, धर्मवर्द्धन प्रसाद व दिलीप कुमार आदि थे। इधर अभाविप के अभिषेक आर्यन ने कहा कि लॉकडाउन में परिषद के युवाओं ने रक्तदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।