Breaking News

बंदी में नौकरी और व्यवसाय खो चुके कई लोग सब्जी बेचकर चला रहे जिंदगी।



वैशाली से संवाददाता  प्रभंजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

वैशाली: कोरोना के दौर में ऐसे कई लोग हैं जिनका व्यवसाय बंद है या नौकरी छूट गई है, वो लोग सब्जी बेचकर अपनी रोजी रोटी का जुगाड़ कर रहे हैं. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा कई तरह के एहतियाती कदम उठाए गए, जिसमें दुकानें बंद हो गईं और कई के व्यवसायों पर ताले लग गए. ऐसे में लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया. आवश्यक वस्तु होने के कारण सब्जी को प्रतिबंध से बाहर रखा गया तो लोगों ने सब्जी बेचने का ही काम शुर

वैशाली जिले के हाजीपुर के रहने वाले मुकुल राय पास के ही औद्योगिक इलाके में एक लोहे के काम से जुड़ी कंपनी में अस्थायी श्रमिक के रूप में कार्य करते थे. लॉकडाउन में कंपनी ने उसे काम से हटा दिया. 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन बढ़ाये जाने की घोषणा के बाद उन्होंने सब्जी का कारोबार शुरू किया. इसमें उसे अच्छा मुनाफा हो रहा है बंदी में नौकरी और व्यवसाय खो चुके कई लोग सब्जी बेचकर चला रहे जिंदगी

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।