Breaking News

BPSC ने जारी किया सहायक अभियंता का रिजल्ट



पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सहायक अभियंता की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। आयोग ने सफल 271 उम्मीदवारों की सूची जारी की । साक्षात्कार के लिए आयोग की ओर से जल्द सूचना जारी की जाएगी। मुख्य परीक्षा में 1006 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जबकि लगभग 100 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। 5 अगस्त 2019 को परीक्षा ली गई थी। सहायक अभियंता में कुल 102 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। इसमें लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में 6 सीटें, लघु जल संसाधन विभाग में 19, जल संसाधन विभाग में 69 और भवन निर्माण विभाग में 8 सीटों के लिए परीक्षा ली गई थी।
वहीं, दूसरे सहायक अभियंता के ही असैनिक पद के लिए भी परीक्षा हुई थी। इसमें 6 सीटें निर्धारित थी। इसमें कुल 17 का रिजल्ट दिया गया है। इसका साक्षात्कार भी कुछ दिनों में होगा। इसकी तिथि जल्द जारी की जाएगी। सभी रिजल्ट रोस्टर के हिसाब से जारी किया गया है। यह जानकारी आयोग के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताता कि कुछ दिनों में साक्षात्कार की तिथि जारी की जाएगी। इसके अलावा अन्य परीक्षाओं का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा।
कई परीक्षाओं की तिथि बदलेगी
बीपीएससी 64वीं की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट भी आना है। इसके अलावा सभी परीक्षाओं के लंवित रिजल्ट को जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि हाल में होने वाली परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया जा रहा है। बिहार न्याययिक सेवा की होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। इसकी परीक्षा भी लॉक डाउन समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।