Home
/
उत्तरप्रदेश
/
खुशखबरी
/
Breaking News
/
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 35818 ग्राम रोजगार सेवकों के खाते में 225 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 35818 ग्राम रोजगार सेवकों के खाते में 225 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के ग्राम रोजगार सेवकों को आज बड़ा तोहफा दिया। सीएम योगी ने मनरेगा के 35818 ग्राम रोजगार सेवकों को उनका बकाया मानदेय दी। अपने सरकारी अवास से सीएम योगी ने डीबीटी के जरिए 35818 ग्राम रोजगार सेवकों के खाते में 225.39 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।
पैसे ट्रांसफर करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवकों से जुड़ें और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह तथा राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम-11 के अफसर तथा मंत्री थे।
हिन्दुस्तान' ने 28 अप्रैल को खबर छापी थी कि ग्राम रोजगार सेवकों का बकाया सरकार देगी। इस खबर पर मुहर लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते शुक्रवार आदेश जारी कर दिए थे। ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह बताया था कि सभी जिलों के अतिरिक्त कार्यक्रम समन्वयक और मुख्य विकास अधिकारियों को इसके लिए पत्र लिखा है। बकाया मानदेय के संबंध में दी गई सूचना सही है या नहीं इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 35818 ग्राम रोजगार सेवकों के खाते में 225 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
Reviewed by बिहार खबर
on
मई 12, 2020
Rating: 5
Reviewed by बिहार खबर
on
मई 12, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।