Home
/
दिल्ली
/
पुलिस
/
Bihar
/
Breaking News
/
coronavirus
/
Delhi
/
कोरोना ने दिल्ली पुलिस को दी गहरी चोट, COVID-19 से संक्रमण से 31 साल के सिपाही की मौत
कोरोना ने दिल्ली पुलिस को दी गहरी चोट, COVID-19 से संक्रमण से 31 साल के सिपाही की मौत
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ फ्रंटफुट पर लड़ाई लड़ रहे दिल्ली पुलिस के एक 31 वर्षीय सिपाही की COVID-19 संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई। कोरोना के कारण दिल्ली पुलिस में मौत की पहली घटना है।
दिल्ली पुलिस के 31 वर्षीय कांस्टेबल अमित कुमार की मंगलवार शाम को बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई थी। मौत के बाद उसके सैंपल कोविड-19 टेस्ट के लिए भेजे गए थे, आज आई उसकी रिपोर्ट में सिपाही के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने ट्वीट कर कहा, ''थाना भारत नगर में तैनात कांस्टेबल अमित कुमार के आकस्मिक निधन ने दिल्ली पुलिस परिवार को गहरा दुख पहुंचा है। हम दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनके परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।''
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला कांस्टेबल उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर थाने में तैनात तैनात था। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार को बीमार पड़ गया और उसकी दीप चंद बंधु अस्पताल में जांच की गई जहां उसे दवाइयां दी गईं। इसके साथ कोरोना टेस्ट के लिए उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को जब कांस्टेबल ने बताया कि उसे तबीयत ठीक नहीं लग रही है तो उसे फौरन राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल के संपर्क में आए पुलिस कर्मियों को होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। अभी शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी और तीन साल का बेटा है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
कोरोना ने दिल्ली पुलिस को दी गहरी चोट, COVID-19 से संक्रमण से 31 साल के सिपाही की मौत
Reviewed by बिहार खबर
on
मई 06, 2020
Rating: 5
Reviewed by बिहार खबर
on
मई 06, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।