Breaking News

घोड़ासहन: भेलवा बाजार में सीएसपी लूटने वाले चार लुटेरे धराए


घोड़ासहन: क्षेत्र के भेलवा बाजार स्थित स्टेट बैंक के सीएसपी से दिनदहाड़े 83 हजार रुपए लूटने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया श्रीपुर पुरनहिया रेलवे गुमटी के निकट किसी स्थानीय बड़े व्यवसायी को लूटने के इरादे से कुछ अपराधियों के जमा होने की गुप्त सूचना पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई ।
इस क्रम में दो अपराधी बाइक के साथ भाग निकले जबकि चार को पुलिस के द्वारा धर दबोचा गया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बैरिया निवासी चंद्र भूषण कुमार और छोटू तथा अजीत आनंद उर्फ बिट्टू के अतिरिक्त चिरैया थाना क्षेत्र के दीपही निवासी श्यामल कुमार और बिट्टू कुमार के रूप में की गई है ।अपराधियों के पास से 315 बोर का एक देसी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार अपराधियों ने 15 मई को भेलवा बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर संचालक से हथियार के बल पर पैसे लूटने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
साथ ही पिछले दिनों ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया पेट्रोल पंप लूट मामले में पकड़े गये चार अपराधियों में से दो की तलाश ढाका पुलिस को दी थी।
इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों का नाम भी पुलिस के समक्ष उजागर किया गया है इसे गुप्त रखते हुए पुलिस जांच कर रही है। इस अभियान में थानाध्यक्ष के साथ पुअनि मटरु यादव उमेश गुप्ता वरुण कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।