जानिए, एईएस प्रभावित कौन से 18 जिलों में डॉक्टर बनाएंगे ऑनलाइन हाजिरी
सूबे के एईएस प्रभावित 18 जिलों में चिकित्सकों ने ऑनलाइन हाजिरी बनानी शुरू कर दी है। पीड़ितों के अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों की अनुपस्थिति की शिकायत पर यह निर्णय लिया गया है। चिकित्सकों को अपनी हाजिरी सुबह की शिफ्ट शुरू होते समय सुबह पांच बजे ही बनानी होगी। हाजिरी बनाते समय उनकी लोकेशन पर ऐप में दर्ज हो जाएगी।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
राज्य स्वास्थ्य समिति ने आदेश जारी करते हुए सोमवार से ऑनलाइन हाजिरी शुरू करा दी है। अबतक कोरोना की जांच व इलाज से जुड़े चिकित्सकों की हाजिरी ही दर्पण ऐप से बन रही थी। अब एईएस के मामले बढ़ते ही इसके इलाज में लगे चिकित्सकों व एएनएम के लिए भी यह अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को आदेश दिया है कि इसपर तत्काल अमल शुरू कराया जाए। इन जिलों में मुजफ्फरपुर के अलावा पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा व अरवल शामिल हैं। इन सभी जिलों में पीएचसी, एपीएचसी, सीएचसी अनुमंडलीय अस्पताल और जिला अस्पताल के चिकित्सक अब दर्पण ऐप से ही हाजिरी बनाएंगे। बता दें कि एईएस के अध्ययन में सहयोग कर रही केयर एजेंसी ने भी एईएस मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सहायता में देरी पर सरकार का ध्यान खींचा था।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
https://www.facebook.com/Biharkhabars/

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।