लॉकडाउन में दरवाजे पर नहीं बैठाया तो सिर फोड़ा
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
मोतिहारी: थाना क्षेत्र के शंकर सरैया मुंशी इनार गांव में सोमवार की रात लॉकडाउन में अपने दरवाजे पर नहीं बैठने दिया तो एक युवक को फरसा से मारकर कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। जख्मी युवक शिवपूजन बैठा का पुत्र राकेश कुमार रजक है। जिसका इलाज पीएचसी तुरकौलिया में चल रहा है। राकेश कुमार रजक ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें अपने पड़ोसी विकास राम, नरेश राम, स्मारिता कुमारी, दुलारी देवी सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। कहा गया है कि सोमवार की रात विकास राम राकेश के दरवाजे पर रखे बेंच पर बैठने लगा। उसने कहा कि रात बहुत हो गई है और लॉक डाउन है आप घर जाएं। इस पर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपितों ने हथियार से लैश होकर आ गये और सिर पर मारकर जख्मी कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।