Breaking News

मोतिहारी: क्वॉरण्टाइन सेंटर पर मारपीट में छह मजदूर घायल


मोतिहारी: मिडिल स्कूल परिसर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में दो गांवों के प्रवासी मजदूरों के बीच शनिवार की देर रात मारपीट हुई। मारपीट में संतपुर व श्रीपुर के मजदूर शामिल थे। जिसमें संतपुर ग्राम के छह मजदूरों को चोटें आई हैं । इस घटना में कुछ बाहरी व्यक्तियों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों की चिकित्सा स्थानीय पीएचसी में की जा रही है। घटना में घायल हुए लोगों में संतपुर गांव के अवधेश कुमार (28), कैलाश साह(30), सोहन कुमार(22), जितेंद्र कुमार यादव (28 ), सुरेश राम(30) व जय किशोर कुमार दास(33) शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।