अल्टीमेटम जारी होने के बाद भी नही मिला ग्रामीणों को नल का जल, अधिकारीयो ने बुलाई बैठक
गोरेयाकोठी से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट
गोरेयाकोठी/सिवान:- प्रखण्ड महम्मद पुर पंचायत में चल रहे मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत नल जल योजना लेकर बीपीआरओ अवनीश कुमार बुलाई वार्ड पार्षदो को और वार्ड सचिव को ,जहाँ हुई समीक्षा बैठक । सात दिन का अल्टीमेटम देने के बाद बीपीआरओ अवनीश कुमार द्वारा अलग-अलग पंचायतों का दौरा कर रहे हैं
आपको बताते चलें कि महम्मद पुर पंचायत में कुछ 13 वार्ड है, जिंसमे आधा दर्जन वार्ड को छोड़ कर सभी वार्ड में वार्ड पार्षद द्वारा काम पूरा किया गया है।
क्या कहते हैं अधिकारी:-पब्लिक डिमांड रिकवरी एक्ट के तहत करवाई की जाएगी। वैसे वार्ड पार्षद से राशि वसूल कर मुखिया कर अध्यक्षता में दूसरे को प्रभार सौंप कर कार्य करवाया जाएगा तथा गोरेयाकोठी प्रखण्ड के सभी पंचायतो में जो भी वार्ड पार्षद काम नही करवाये है उन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में उपस्थित बीपीआरओ अवनीश कुमार, महम्मद पुर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद,वार्ड सचिव तथा कार्यपालक सहायक प्रमोद कुमार यादव और महम्मद पुर पंचायत मुखिया देवंती देवी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों से भी अधिकारियों की बातचीत कर समस्या का सामाधान का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।