Breaking News

भारतीय बन नेपाल से भारत में प्रवेश करते बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार भारतीय परिधान का फायदा उठाकर घुसते हैं ऐसे लोग



 संवाददाता रकसौल कुशाल कुशवाहा 

 पूर्वी चम्पारण: रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा के रास्ते वन्दे भारत योजना के अंतर्गत भारतीय रहन-सहन का फायदा उठाते हुए नेपाल से भारत में बिना पासपोर्ट व वीजा के प्रवेश करने के दौरान एक बंगलादेशी नागरिक को स्थानीय इमिग्रेशन के अधिकारियों ने उसे आईसीपी से अपने नियंत्रण में लिया। जिसकी जानकारी देते हुए कार्यालय के डीएसपी ने बताया कि नेपाल से भारत आनेवाले भारतीय नागरिकों के समूह में शामिल होकर आईसीपी के रास्ते भारत में अवैध रुप से प्रवेश कर रहा था। जिसका आईडीप्रूफ जांच के दौरान बंगलादेश का आईडीप्रूफ पाया। जिसमें उसकी पहचान ब्रम्हबरिया जिला के सहबासपुर निवासी 27 वर्षीय शमीम मैह के रूप में हुई। जिसे जांच कर थाना को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि ऐसे लोग कई बार फायदा उठाकर भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर भारत विरोधी कार्य को अंजाम देते हैं, जो कई बार इमिग्रेशन के पकड़ में आ जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।