Breaking News

बिहार के मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में करण जौहर व सलमान खान समेत आठ फिल्मी हस्तियों पर परिवाद दायर


करण जौहर, सलमान खान, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली समेत फिल्मी दुनिया के आठ लोगों पर बुधवार को सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की साजिश रचने के आरोप में फिल्म निर्माताओं पर कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इस मामले में तीन जुलाई 2020 को सीजेएम की कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार (14 जून) को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह 34 वर्ष के थे। बड़े पर्दे पर राजपूत की आखिरी फिल्म नितेश तिवारी निर्देशित ''छिछोरे थी। सुशांत सिंह राजपूत का पैतृक गांव बिहार के पूर्णिया में बड़हरा कोठी(बीकोठी) स्थित मलडीहा में है वहीं उनका खगड़िया में ननिहाल है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।