Breaking News

अररिया में ताश खेलने के विवाद में युवक की हत्या के बाद बवाल, आरोपियों के घर में तोड़फोड़


अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट पंचायत अंतर्गत वार्ड दो में मंगलवार की देर रात ताश खेलने को लेकर हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद बवाल मच गया है। 
घटना में मारे गए रमेश साह के बेटे अमर कुमार हत्या के बाद बुधवार की सुबह मृतक के परिजनों और उनके सगे-संबंधियों का गुस्सा फुट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग एकजुट होकर हत्या करने के आरोप लगाकर छह घरों में जमकर तोड़फोड़ की। गुस्साये लोगों ने छह घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर घरों के सामान को बाहर फेंक दिया। वहीं घटना के बाद रानीगंज पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंचकर लोगों को शांत किया। 
इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। घटना को लेकर गांव में दो पक्षों में तनाव फैल गया है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। अभी तक दोनों में से किसी पक्ष के द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। थानेदार श्यामनंदन यादव ने बताया कि पूरे मामले पर पुलिस की पैनी नजर है। मामले की छानबीन की जा रही। दोषियों को किसी भी परिस्थिति में छोड़ा नही जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।