अरेराज: कोरेन्टाइन सेंटर से किया गया प्रवासियों को विदा।
अरेराज संवाददाता दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट
आज अरेराज अनुमंडलीय आदर्श कोरेन्टाइन सेंटर( ए.एन.एम प्रशिक्षण केंद्र )में अंचलाधिकारी वकील सिंह,नजीर बाबू, केंद्र प्रभारी मोतीलाल सिंह, के उपस्थिति में प्रतिदिन की तरह आज भी कोरेन्टाइन प्रवासियों के बीच योगा कराया गया l बापूधाम आनंदोत्सव योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षण संस्थान के उपनिदेशक योगी शैलेन्द्र कुमार गिरि के द्वारा ताड़ासन,पादहस्तासन, त्रियक ताड़ासन, ,अर्धचक्रासन, अनुलोम -विलोम, भस्त्रिका, प्राणायाम, नाद, भस्त्रिका प्राणायाम, ध्यान योग चिकित्सा आदि कराया गया। योगा के उपरांत भोजन कराकर आज बिदाई किया गया। सभी प्रवासी काफ़ी उत्साहित दिख रहे थे l मौके पर विनोद कुमार, शैलेन्द्र कुमार, बिद्यासागर कुमार, अजय कुमार, मनीष कुमार दुबे, ओमप्रकाश कुमार, आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।