अरेराज वार्ड नंबर 4 में दी गयी चमकी बुखार के बचाव व उपचार की जानकारी।
अरेराज संवाददाता दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट
नगर पंचायत के वार्ड चार के महादलित बस्ती में मंगलवार को चमकी बुखार के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दी गयी। स्वास्थ्यकर्मी, जेएसएस व विकास मित्र की टीम ने चमकी बुखार से महादलित परिवार के लोगों को अवगत कराया। लोगों को जागरुक करते हुए विकासप्रखण्ड संखिकी पदाधिकारी श्रीं बसंत कुमार,विकास मित्र नवल राम, स्वास्थ्यकर्मी राजन कुमार व राज कुमार ने कहा कि चमकी बुखार का लक्षण दिखते ही मरीज को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाना सबसे बड़ी बुद्धिमानी होगी। क्योंकि अनुमंडलीय अस्पताल में चमकी बुखार के लिए अलग वार्ड बना है। जहां चिकित्सा की विशेष सुविधा है। ।मौके पे आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या132 की सेविका प्रभावती कुमारी एवं ग्राम वासी दिनेश पाण्डेय अंजू दवी ,राधिका कुअर,ललीता देवी,लालमती देवी,मीना देवी सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।