Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा चीनी राष्ट्रपति का किया गया पुतला दहन


 नरकटियागंज से मनोज कुमार मिश्र ।
पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज प्रखंड के पंडई चौक पर चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए  चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन कर चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही चीनी समान का बहिष्कार भी करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।शहीदो के सम्मान में  भाजपा नेत्री शिला वर्मा के नेतृत्व  में कैंडल मार्च के साथ दो मिनट का मौन रखा गया और शहीदो को याद कर श्रध्दांजलि दी गई।इस दरम्यान सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने विरोध जताया और सभी लोगों ने चाइनीज समान बहिष्कार करो,चीनी होश में आओ,चाइना सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।वही भाजपा जिलाउपाध्यक्ष शिला वर्मा ने बताया कि कि 1962 का भारत नहीं है 2020 के मोदी सरकार की भारत हैं। लद्दाख के गलवान घाटी में चीन की हरकत को देखते हुए  यह जागरूकता अभियान चलाया गया है और सभी से अपील किया गया कि चीन के सभी वस्तुओं का पूर्ण रूप से बहिष्कार करें। यथा संभव स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें।इस मौके पर पूर्व मुखिया मधुप वर्मा,धनंजय मिश्रा,शिवम् कुमार,गोविन्द कुमार,रूपेश कुमार के साथ अन्य दर्जनों लोग शामिल रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।