Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात



सिवान से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट

गोरेयाकोठी/सिवान:- प्रखण्ड के सरारी गांव में रविवार को दोपहर दर्जनों की संख्या में लोगो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी। इस कार्यक्रम में भाजपा के बूथ अध्यक्ष रंजन तिवारी के साथ जिला संयोजक क्रीडा प्रकोष्ठ अमर ज्योति तिवारी नेतृत्व में लोगो ने मन की बातों को सुनी।

मन की कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी मजदूरों के लिए नए कदम उठाए,आत्मनिर्भर, कोरोना वायरस, कोरोना योद्धाओं,सुपर साइक्लोन,टिड्डियों द्वारा हो रहे हमले सहित कई मुद्दों पर चर्चा किए। वही सरारी में भाजपा नेता अमर ज्योति तिवारी के आवास पर इस कार्यक्रम को देखा गया। जहाँ इस मौके पर मौजूद मनीष तिवारी, रंजन तिवारी, चंदन कुमार के साथ साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे। लोगो ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।