Breaking News

BREAKING NEWS:- बिहार जमुई में नाबालिग मजदूर को बिजली के टावर में बांधकर मार दी गोली


बिहार के जमुई जिले के काकन गांव में एक नाबालिक मजदूर की अपराधियों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान मो. मेराज (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मजदूरी का करता था काम। अपराधियों ने मेराज को बिजली के टावर में बांधकर गोली मार दी। अपराधियों ने इस घटना को पश्चिम बहियार में अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
दारोगा की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी
घूसखोरी के आरोपी बाथ थाना के दारोगा जयजयराम यादव फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बेगूसराय, शाहकुंड और मुंगेर जिले के असरगंज में छापेमारी की गई, लेकिन प्राथमिकी के बाद गिरफ्तारी की भनक लगते ही मंगलवार सुबह कोर्ट जाने के बहाने वह फरार हो गया। एसएसपी आशीष भारती ने डीएसपी विधि व्यवस्था मो. नेशार अहमद शाह को दारोगा की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। डीएसपी ने कहा कि दारोगा बेगूसराय जिले का रहने वाला है। वह घर पर भी नहीं पहुंचा है। शाहकुंड और असरगंज में उसके रिश्तेदार के घर टोह ली गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला है। बाथ से कोर्ट आने के बाद दारोगा का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है। 
भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल भेजे गए थे चार पुलिसकर्मी 
पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। कुछ माह पूर्व मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड से सीतामढ़ी के कुख्यात विकास झा को भगाने के मामले में जेल सिपाही रंजय कुमार मंडल समेत चार पुलिसकर्मियों को जेल भेजा गया था। आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने मोटी रकम लेकर मोस्टवांटेड विकास झा भगाने में सहयोग किया था।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।