पश्चिम चम्पारण:- बिजली के चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत।
पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज नगरपरिषद क्षेत्र के नंदपुर नया टोला वार्ड नंबर 4 में एक युवक खुर्शीद आलम की मौत हो गई है ।युवक सुबह में उठकर ई रिक्शा का बैटरी चार्ज करने के लिए बिजली का तार कनेक्ट कर रहा था तभी बिजली की तार कटा हुआ था और रात्रि में हुई बारिश के वजह से उस युवक के द्वार पर पानी लगा हुआ था।लेकिन जैसे ही बिजली का तार ई रिक्शा के बैटरी में कनेक्ट करना चाहा उसी दौरान वह बिजली के चपेट में आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं युवक की पत्नी रो रो कर बुरा हाल है पत्नी ने बताया हमारे घर में दो बेटा और दो बेटी है और एक यही थे जिससे मेरे परिवार का गुजर-बसर चलता था

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।