Breaking News

मोतिहारी- चन्द्रा लाइफ लाइन हॉस्पीटल का पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया उद्घाटन


संवाददाता दीपू कुमार गिरी /मिठु गुप्ता(मोतिहारी ब्यूरो)
 
 मोतिहारी के बेलबनवा में चन्द्रा लाइफ लाइन हॉस्पीटल प्रा०लि० के नवनिर्मित भव्य नर्सिंग होम का उद्घाटन सांसद मोतिहारी,चैयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया। उक्त नर्सिंग होम शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ० हेना चन्द्रा एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ०चन्द्र सुभाष द्वारा संचालित है।सांसद श्री सिंह ने उद्घाटन के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्षों से इनकी सेवा यहां के लोगों को मिल रही है।आधुनिक तकनीक से लैस इस नर्सिंग होम के निर्माण से रोगियों को काफी सहूलियत मिलेंगी।इस अवसर पर नगर परिषद,मोतिहारी की मुख्य पार्षद अंजू देवी,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना एवं जिला महामंत्री डॉ०लाल बाबू प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।