Breaking News

छपरा में आज मिले गुदरी बाजार एवं साहेबगंज सहित कुल 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज ; शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो गई 10 ; तीन मौतों के साथ कुल मरीजों की संख्या पहुंच गई 155


पनालाल कुमार की रिपोर्टर

अब छपरा शहर के गुदरी बाजार के साथ साहेबगंज मोहल्ला से भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है. आज 13 जून को जिले में कुल 11 कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. शहर में 2 मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब शहर के पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 10 तक पहुंच चुकी है. वहीं जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 155 पहुंच चुकी है. जिले में अबतक 3 मरीजों की मौत भी हो चुकी है.
नये मरीजो में एक मरीज छपरा शहर के गुदरी बाजार से, दूसरा मरीज साहेबगंज मोहल्ला से वहीं अन्य मरीजों में सोनपुर के सबलपुर नवल टोला से एक मरीज, दरियापुर के बरवा गांव से 4 मरीज तथा नयागांव प्रखंड के हसनपुरवा गांव से 5 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. हसनपुरवा गांव के पांचों मरीज बीते दिनों कोरोना संक्रमण से मृतक युवक के परिवार वाले हैं.इस बात की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर माधवेश्वर झा ने बताया कि सारण जिले से आज 11नये कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिसमें एक गुदरी बाजार तथा दूसरा साहेबगंज से शामिल है.
विदित हो कि अब तक जिले में 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं. वहीं तीन मरीज की मौत हो चुकी है. जबकि, 92 मरीजों का उपचार चल रहा है. यहां बता दें कि सारण में कोरोना चेन भले हीं नहीं बन पाया है. लेकिन प्रवासियों के लौटने के कारण एक बार फिर सारण में मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होने लगी है. नये रिपोर्ट के बाद अब छपरा भी हॉट जोन में शामिल हो गया है. शहर में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं शहरवासियों की नींद उड़ गई है. शहर के भगवान बाजार से लेकर गुदरी बाजार मेन रोड तक के मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए मेन रोड की सभी दुकानें बंद करवा दी गई है.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।