Breaking News

पश्चिम चम्पारण:- दहेज के हत्याकाण्ड का एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार


नरकटियागंज से मनोज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 

पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत साठी थाना क्षेत्र स्थित धोबनी गांव में एक विवाहिता की हत्या मामले में एक महीना बाद साठी पुलिस ने शुक्रवार की रात छापामारी कर एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय को सौंप दिया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व में दहेज  के मामले में विवाहिता की हत्या की गई। जिसमें मृतका के पति शेख इरफान की घर आने की गुप्त सूचना साठी थाना प्रभारी को मिली। एसआई मुमताज आलम शुक्रवार की रात पहुँचे व  छापामारी कर उसे धर दबोचा। उस हत्या कांड में साठी थाना काण्ड संख्या 69/20 दर्ज़ है। इस काण्ड में छह व्यक्ति नामजद हैं, जिनमें एक गिरफ्तार व 5 अन्य अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। इस संदर्भ में पीड़िता के पिता शेख महमूद इनरवा मैनाटांड़ निवासी ने एक माह पूर्व साठी थाने में आवेदन देकर अपनी बेटी के पति सहित परिवार के पांच सदस्यों के ऊपर बेटी को एक मोटरसाइकिल और तीन लाख रुपए दहेज नहीं देने को लेकर उनकी बेटी नजरा खातून की गला दबा कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।