Breaking News

जीआरपी ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान


  नरकटियागंज से मनोज कुमार मिश्र ।. 

पश्चिम चंपारण  के नरकटियागंज स्टेशन पर राजकीय रेल पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोध दिवस पर यात्रियों को जागरूक किया। यात्रियों को जागरूक करने की सकारात्मक पहल का नेतृत्व राजकीय रेल पुलिस नरकटियागंज के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पहले नशा का सेवन अधिकांश पुरुष किया करते, अलबत्ता अब इस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  आपको बता दें कि प्रतिवर्ष 26 जून को 'अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' मनाया जाता है। नशीली वस्तुओं और पदार्थों के निवारण के लिए 'संयुक्त राष्ट्र महासभा' ने 7 दिसंबर 1987 को यह प्रस्ताव पारित किया था और तभी से हर साल लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इसे मनाया जाता है। इस दौरान जीआरपी के मोहम्मद अकबर अरुण देव जयप्रकाश नारायण मुकेश कुमार राजू कुमार और सचिन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।