गरखा मंडल पूर्वी भाग के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
सारण: गरखा मंडल पूर्वी भाग के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक अध्यक्ष प्रोफेसर हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सलहा ग्राम स्थित राघव बाबा मंदिर परिसर में संपन्न हुई बैठक में विचार किया गया एवं निर्णय लिया गया कि आगामी 7 जून को संध्या चार बजे भारत सरकार के गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जनसंवाद रैली को सफल बनाने हेतु सभी केंद्र पर आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई तथा अधिक से अधिक जन की भागीदारी हेतु संपर्क अभियान चलाकर लोगों को जन संवाद सुनने के लिए प्रेरित किया जाएगा बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक पूज्य माधव राव सदाशिव गोलवलकर उर्फ गुरुजी के 57 वि पुण्यतिथि उनके तैल चित्र पर पर श्रद्धा सुमन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई इसके साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस होने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सलाह पोखर पर पीपल का वृक्ष एवं पकरी का वृक्ष लगाया गया इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री श्री निवास जी ने कहा कि रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता बिहार में लोकतंत्र के पर्व का श्रीगणेश करेंगे जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ लगाकर ही हम पर्यावरण को बचा पाएंगे सरकार के जल जीवन हरियाली मिशन को सफल बनाएंगे इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह संतोष सिंह आदित्य कुमार अभय कुमार अजय माझी चेत नारायण राय सदानंद द्वीज राजेश कुमार सिंह निशांत कुमार सिंह विपुल कुमार राम किशोर सिंह काजल साह नीतीश कुमार आदि उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।