गोरेयाकोठी में मिले नये आठ कोरोना पोजेटिव केस
गोरेयाकोठी से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट
गोरियाकोठी/सिवान:- सरारी उत्तर पंचायत के कोरेटिन केंद्र मध्य विद्यालय से कुछ दिन पहले ही एक ब्यक्ति का रिपोर्ट पोजेटिव आया था। उस ब्यक्ति के रूम में रह रहे 09 लोग होम कोरेटिन में गए थे, जिनका स्वास्थ विभाग द्वारा जाँच कराया गया जिसमें 8 लोगो का रिपोर्ट पोजेटिव आया है। रिपोर्ट पोजेटिव आने के तुरन्त बाद ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी लोगो को एम्बुलेंस द्वारा सिवान भेज दिया गया है। पिछले 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी गोरियाकोठी प्रखण्ड प्रशासन का गांव में कोई चहलकदमी नही होने के कारण पूरे गाँव मे भय का माहौल बना हुआ है। लोगो को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।