Breaking News

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में नामजद विधायक का करीबी बटेश्वर पाण्डेय गिरफ्तार


गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपित बटेश्वर पाण्डेय को  पुलिस ने बुधवार को हथुआ से गिरफ्तार कर लिया। वह कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पाण्डेय का करीबी बताया जा रहा है। हालांकि देर शाम उसके कोर्ट में खुद सरेंडर करने की चर्चा थी। लेकिन, एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में  मंडलकारा,चनावे भेज दिया।
 ज्ञात हो कि रूपनचकगांव में विगत 24 मई को बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर महेश चौधरी,उनकी पत्नी संकेसिया देवी व पुत्र शान्तनु यादव की हत्या कर दी थी। जबकि दूसरा पुत्र जेपी यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसके बयान पर कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पांडेय उनके बड़े भाई  सतीश पांडेय व भतीजे जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय, व करीबी बटेश्वर पांडेय समेत एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में सतीश पांडेय व  मुकेश पांडेय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में  भेज चुकी है ।  
पटना से पहुंची एसटीएफ, एसआईटी व सीआईडी की टीम के विधायक की हत्याकांड में भूमिका की जांच कर रही है। विधायक पर हत्या का साजिश रचने का आरोप है। नामजद बटेश्वर की  गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। हथुआ थानाध्यक्ष अशोक राम ने उसके खिलाफ वारंट जारी करने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।