गोरेयाकोठी के लद्धि बाजार से मोबाइल दुकान में चोरों ने मचाया उत्पात
गोरेयाकोठी/सिवान:-बिहार के सिवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में स्थित खुशी मोबाइल नाम की दुकान में बीती रात शातिर चोरो ने सेंधमारी कर मोबाइल दुकान से तकरीबन 50 हजार के महंगे मोबाइल पर हाथ साफ किया और भाग खड़े हुए।
वहीं, मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान शटर को तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और दुकान में रखे महंगे मोबाइल को देखा,मोबाइल समेत दुकान में रखे लेपटॉप भी उड़ा ले गए ।
वहीं, पुलिस इस चोरी की वारदात के जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं, घटना के बारे में पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है. बहरहाल हम बता दें कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से एक ओर जहां आम लोग परेशान हैं वहीं, पुलिस के नाकामियों पर भी कई सवाल खड़ा कर रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।