Breaking News

गोरेयाकोठी के बसाव पंचायत में हुआ राशन सामग्री का वितरण


पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट 

गोरेयकोठी/सिवान:- प्रखंड के बसाव पंचायत में आज भारतीय युवा जागृति मोर्चा के बैनर तले युवा साथियों के सहयोग से इस करोना वैश्विक महामारी में सहयोग के लिए युवा आगे आये हैं। आपको बताते चलें कि युवा समाजसेवी विक्रांत कुमार और उनकी टीम के द्वारा इस वैश्विक करोना जैसी महामारी में असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है, और आगे भी काम करने का वादा किये है । जो भी जरूरतमंद लोग होंगे किसी माध्यम से सूचना मिलता है तो  आगे भी जरूरतमंद लोगों के बीच राशन सामग्री का मुहैया कराने का वादा किए हैं। बासव पंचायत के विभिन्न गांव में आज राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर समाजसेवी विक्रांत कुमार के कुछ सदस्य भी मौजूद थे जैसे विकास, मुन्ना यादव ,विकास गुप्ता, शैलेश यादव, राहुल यादव, रक्त वीर फारुख अहमद, ई. सद्दाम हुसैन, अखिलेश कुमार, सद्दाम ,आलोक बैठा आदि सदस्य लोग इस सराहनीय कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।