दरियापुर/सारण:- कोंहवा से पुलिस ने की एक अज्ञात शव बरामद।
दरियापुर सारण से अमित कुमार
थाना क्षेत्र के कोंहवा गांव के समीप से लगभग 60 वर्षीय वृद्ध का शव बोरा में फेंका ग्रामीणों के सूचना पर बरामद कर थाने ले आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहले सुबह ग्रमीण उधर से गुजर रहे थे तो ग्रामीणों ने फेके हुए बोरा में से एक हाथ दिखाई दिया जिसपर ग्रमीण डरकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुँच पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। शव से काफी बदबू आ रही थी जैसे लगता हो दो तीन दिन पहले की शव हो।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की गले पर निसान देखने से प्रतीत होता है कि रस्सी के फंदे से अन्यत्र जगह से हत्या कर शव को छुपाने के ख्याल से यहाँ फेंक दिया था जिसे शवपरीक्षा के लिये छपरा भेजा दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।