Breaking News

लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन :::



लायंस क्लब छपरा सारण की युवा इकाई लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना के नए सत्र के पदाधिकारियों का चयन लायन डॉ नवीन द्विवेदी एवं क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
लियो नव वर्ष  01 जुलाई से शुरू होता है। नए पदाधिकारी 01 जुलाई2020 से अपना कार्यभार संभालेंगे।
सत्र 2020-2021 की नई कार्यकारिणी में लियो भारती यादव को अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया।लियो हर्षाली को उपाध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया।

सचिव के लिए लियो सुमन यादव एवं उप सचिव के लिए लियो नंदिनी सिंह को चयनित किया गया।
लियो शिवांगी सिंह को कोषाध्यक्ष एवं लियो शालिनी पांडेय को संयुक्त कोषाध्यक्ष चुना गया।
पब्लिक रिलेशन ऑफीसर ( PRO) के लिए लियो ख़ुशनुमा अंसारी को चयनित किया गया। वही संयुक्त PRO के लिए लियो शिखा सिंह को चयनित   किया गया।
वही टेमर के लिए लियो नेहा यादव एवं टेल ट्विस्टर के लिए लियो नेहा सिंह को चयनित किया गया।

इस मौके पर लियो चेयरपर्सन लायन डॉ नवीन द्विवेदी , पूर्व अध्यक्ष लियो मधुमिता गुप्ता, अध्यक्ष लियो स्वेता राय, नवनिर्वाचित अध्यक्ष लियो भारती यादव, सचिव लियो हर्षाली , कोषाध्यक्ष लियो सुमन, लियो शिवांगी, लियो शालिनी, लियो शिखा, लियो नेहा, लियो जागृति आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।