Breaking News

हाजीपुर:- मकान मालिक द्वारा गैरेज सुबिधा को बंद करने से एलआईसी अभिकर्ताओं को हो रही मोटरसाईकल लगाने में परेशानी


वैशाली जिला संवाददाता प्रभंजन कुमार मिश्रा
 हाजीपुर (वैशाली)। स्थानीय भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्तायो सहित कर्मियों को मोटरसाइकिल लगाने में काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है।आये दिन अभिकर्तायो को पुलिस का कोपभाजन होना पर रहा है।
अभिकर्तायो को मजबूरन गैरेज नही होने के कारण अपनी अपनी गाड़ियो को सड़क पर लगाना पड़ता है फलस्वरूप पुलिस गाड़ी को उठाकर थाने ले जाती है तथा फाइन के बाद गाड़ी को छोड़ा जाता है।अभिकर्तायो ने सामूहिक हस्ताक्षरित एक आवेदन भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य प्रबंधक को देते हुए त्वरित करवाई की मांग किया है।
आवेदन पर हस्ताक्षर करने बालो में विकाश अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अभिकर्तायो शामिल है। आवेदन में लिखा गया है कि मकान मालिक द्वारा गैरेज सुबिधा को बंद कर दिया गया है जिस कारण कर्मियों सहित अभिकर्तायो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है अपने आवेदन में इन लोगो ने लिखा है कि जब तक गैरेज की सुबिधा उपलब्ध नही कराया गया
तबतक हम सभी को कार्य करने में असमर्थ हु जिसकी सारी जिमेबारी प्रबंधन की होगी।आवेदन पर हस्ताक्षर करने बालो में विकाश अधिकारी एच एस भास्करन,कर्मचारी फेडरेशन के अरुण कुमार, बालचंद राय, अखिल भारतीय अभिकर्ता संघ के सचिव राजकिशोर राय, संगुक्त सचिव वसिष्ट कुमार,अध्यक्ष परमेश्वर पासवान, मुकेश ठाकुर, गोपाल सिंह, नवल किशोर सिंह, देवव्रत,दिलीप कुमार सिंह,सहित बड़ी संख्या में अभिकर्तायो का हस्ताक्षर है।
इनलोगो ने इन समस्यायों का शीघ्र निराकरण करने की मांग मुख्य प्रबंधक से करते हुए कहा है कि अबिलम्ब इस दिशा में कार्य नही छुया तो आंदोलन तेज किया जयगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।