Breaking News

पप्पू और राहुल ने ब्लड डोनेट कर महिला की बचाई जान




जी बी नगर:-जहां पूरा देश कोविड-19 वैश्विक महामारी से परेशान है, वही लॉक डाउन के वजह से सिवान ब्लड बैंक रक्त की कमी से जूझ रही है। रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है  बहुत सारे सामाजिक संस्था सिवान में रक्तदान शिविर आयोजित कर इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जनहित में बड़ा कार्य कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि सिवान में पिछले दिन प्रसव पीड़ा से तंग महिला को ब्लड की आवश्यकता होने पर अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राहुल को जैसे ही इस बात की सूचना मिली तो तुरंत उन्होंने उस महिला के लिए ब्लड डोनेट किए, जो अपने आप में एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। सभी युवा वर्ग के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।

ऐसा ही एक और मामला देखने को मिला, बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर जैसे ही एक पोस्ट डाला की सीवान तरवारा निवासी एक गरीब महिला को ब्लड की आवश्यकता है, तो जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के दिनदयाल पुर निवासी पप्पू कुशवाहा हिंदू युवा जन सामाजिक संस्था के सदस्य है। उन्होंने तुरंत सिवान पहुंचकर इस महिला के लिए ब्लड डोनेट किए, जो अपने आप में एक मिसाल है। आज भी समाज के लिए पप्पू जैसे व्यक्ति की जरूरत है। युवा वर्ग के लिए प्रेरणा स्वरुप है पप्पू कुशवाहा। इस मौके पर मौजूद राहुल सिंह चंद्रवंशी विक्की कुमार अभिषेक अभी रजनीश केसरी पंकज पाठक जयदीप गिरी संदीप गिरी आदि लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।