सारण:- परसा नगर पंचायत में खादी निर्मित मास्क किया गया वितरण
विकाश कुमार की रिपोर्ट
सारण के विधान पार्षद सच्चिदानंद राय के सौजन्य से खादी निर्मित मास्क नगर पंचायत में वितरण किया गया।विधान पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के आपदा काल को देखते हुए परसा के सम्मानित पार्षद गण एवम् कार्यालय के कर्मचारियों के लिए खादी निर्मित मास्क मंगवाया गया था जिसका वितरण भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ किशोर कुणाल को मास्क पहनाकर वितरण का सुआत किया गया।तथा कार्यालय परिसर में उपस्थित अन्य कर्मचारियों को भी मास्क देकर सम्मानित किया गया।सभी लोगों ने विधान पार्षद को धन्यवाद दिया।मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्री विनोद दास,विकास कुमार सिंह इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।