Breaking News

पुलिस कप्तान डॉ गौरव मंगला ने मुंशी को किया निलंबित, फरार मुंशी को अविलंब गिरफ्तार करने का आदेश


हाजीपुर:
 
वैशाली जिला व्यूरो प्रभंजन कुमार मिश्रा
वैशाली में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए वैशाली पुलिस कप्तान की कमान संभालते ही पुलिस कप्तान डॉ गौरव मंगला ने कई तरह से जिला की पुलिसिंग को मजबूत बनाया। वैशाली में पदस्थापन के साथ ही इन्होने कई तरह की नई पुलिस टीम का गठन किया। जिसका नतीजा है की आज वैशाली में अपराध का ग्राफ काफी काम हुआ है। पुलिस कप्तान द्वारा गठित स्वाट टीम गुरुवार की सुबह द्वारा बिना हेलमेट के पकड़े गए बाइक सवार को बिना ट्रैफिक चालान काटे ही घुश लेकर थाना से छोड़ने के मामले में नगर थाना के मुंशी कपुरचंद  के खिलाफ नगर थाना में ही प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने और जांच के लिए सदर एसडीपीओ राघव दयाल के पहुंचने के पहले ही आरोपित मुंशी थाना से फरार हो गया। इस मामले में बाइक सवार नगर थाना क्षेत्र के सांचीपट्टी निवासी मेहित रंजन के बयान पर नगर थाना में मुंशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई और जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस कप्तान ने मुंशी को निलंबित करते हुए अविलंब गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।