सिवान:- रक्तदान कर बचाई सोलह वर्षीय युवक की जान
सिवान से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट
सिवान:- जहाँ पूरा देश कोविड-19 वैश्विक महामारी से परेशान है वहीं लाकदाउन के वजह से सिवान ब्लड बैंक रक्त की कमी से जूझ रहीं हैं और रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को काफी कठनाईयों के सामना करना पड रहा है! बहुत सारे समाजसेवी संस्था सीवान में रक्तदान शिविर आयोजित कर इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जनहित में बडा़ कार्य कर रहे हैं! आज इसी को जीवित करते हुए नील कमल अस्पताल में भर्ती तरवारा निवासी मरीज प्रभु कुमार राम 16 वर्ष को बी पाजिटिव ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर राज महम्मद ने फरिश्ता बन कर सामने आये और अपना किमती रक्तदान किया।
डोनेशन सक्रिय सदस्य रक्तवीर फारूक अहमद (भिट्ठी ) के मौजूदगी में किया गया रक्तवीर फारूक अहमद ने समाज के सभी स्वस्थ लोगों से अपील भी किया कि रक्तदान महादान है और सभी को करना चाहिए! क्योंकि रक्तदान से बढ़कर दुनियाँ में कोई बड़ा काम नहीं है। अगर कोई भी इंसान अपना खून देकर दूसरे की जान बचाता है तो उससे बड़ी खुशी इस दुनिया में कुछ और नहीं होती है और ऐसे नेक कार्य करने से बहुत ही खुशी मिलती है! आगे रक्तवीर फारूक अहमद ने बताया कि बहुत से लोगों को इस बात की डर सताता है कि रक्तदान करने से इंसान कमजोर हो जाता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है बल्कि रक्तदान करने से बहुत सारी बिमारियों का खात्मा इंसान के शरीर से भी हो जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।