Breaking News

रामगढ़वा में गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक


बिहार खबर  संवाददाता रामगढ़वा।

पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा ।

भाजपा के गृहमंत्री अमित साह का कार्यक्रम 7 जून को दोपहर चार बजे से सीधा प्रसारण टेलीविजन, रेडियो और नेटवर्किंग मोबाईल के माध्यम से प्रकाशित किया जायेगा। जिसको लेकर रामगढ़वा भाजपा कार्यालय के परिसर में गुरुवार को प्रखंड पूर्वी भाग मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।
वही मंडल अध्यक्ष ने बैठक में बताया कि इस कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए सभी शक्ति केन्द्रों पर कार्यक्रम को सुनने को आग्रेसित किया जायें।
उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के सभी कार्यकर्ता गन्य लोग अपने पंचायातों में भी ग्रामीण लोगो को इस कार्यक्रम को सुनने को अपील किया जायें।
मौके पर जिला मंत्री बबलू सिंह,महामंत्री अभय गुप्ता, मंडल सदस्य चुनचुन कुमार,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राज,उपाध्यक्ष पूजा सिंह,प्रखंड किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनिल गुप्ता, वरीय नेता मुरली मनोहर प्रसाद, रामनाथ प्र०,उपेंद्र तिवारी, प्रदीप दास,मोतीलाल राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।