Breaking News

समाजसेवी सर्वेश तिवारी के द्वारा डॉ नीरव नाथ तिवारी को किया गया सम्मानित।


   संवाददाता
दिनेश कुमार गिरि
अरेराज(पूर्वी चंपारण)

अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में कोरोना को लेकर निस्वार्थ भाव से प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग कर सेवा देने वाले डॉ नीरव नाथ तिवारी को गरीबों के मशीहा के रूप में उभरे समाजसेवी सर्वेश तिवारी ने प्रशस्ति पत्र व माला पहनाकर सम्मानित किया है। श्री तिवारी ने कहा कि डॉक्टर तिवारी द्वारा जान को जोखिम में डालकर इस वैश्विक महामारी में चिकित्सकों के अभाव में अपनी सेवा दी है। जो काबिले तारीफ है। लेकिन दुख की बात यह है कि ड्यूटी से आने के क्रम में एक ट्रैक्टर से इनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें इनका एक पैर टूट गया है। लेकिन दुर्भाग्य है कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा इनकी सुधि नहीं ली गई।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।