महुआ:- सड़क दुर्घटना में बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल
महुआ संवाददाता प्रभंजन कुमार मिश्राकी रिपोर्ट
सड़क दुर्घटना में बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए घायल मैनेजर को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार महुआ-हाजीपुर सड़क मार्ग पर महुआ थाना अंतर्गत बैद्यनाथपुर यूनियन बैंक के मैनेजर संतोष कुमार बाइक से फटना जा रहे थे। इसी बीच उन्हें पटना गंगा ब्रिज थाना के आगे वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह दे फेका गए और उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई। घटना के बाद उन्हें लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेजा जहां उनका उपचार चल रहा है। बैंक के कैसियर रजत कुमार व अन्य कर्मियों ने बताया कि संतोष कुमार बीते शनिवार को बैंक बंद होने के बाद बाइक से पटना लौट रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। उन्होंने बताया कि मैनेजर संतोष कुमार को गंभीर चोटें आने से अभी डॉक्टर गहन चिकित्सा में रखा है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।