Breaking News

सरकार की उपलब्धियों , नीतियों को जन जन तक पहुंचाएगे,नितीश कुमार को पुनः मुख्यमन्त्री बनाएगे -अल्ताफ


विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जद यु ने युद्ध स्तर पर बैठको का शिड्यूल किया जारी।

22 जून से 30 जून तक नगर निकाय ,प्रखंड ,पंचायत,बूथ स्तर की कमिटियों की बैठक अध्यक्ष करेगे।

छपरा (सारण) जिले में सभी प्रखड पंचायत ,नगर निगम पंचायत वार्ड ,बूथ स्तर के संगठन प्रभारियो के देख रेख में पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक आहूत करने का पार्टी ने शिड्यूल जारी कर दिया है ।जिसके लिए 22 जून से 30 जून तक सभी संगठन प्रमुखों के आवास पर बैठक सम्पन्न होगी ।जिसकी पुष्टि करते जिला जद यू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने बताया है कि जिले में सशक्त संगठन बनाने के लिए सभी प्रकोष्ट के पार्टी पदाधिकारी को आहूत समितियों की बैठक में शामिल होना है।प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार जारी शिड्यूल में तिथिवार 2924 बुथो पर  पंचयत ,नगर निगम, वार्ड, अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष अपने अपने आवास पर बैठक आयोजित करेगे ।जिसमे सभी प्रकोष्ट के पदाधिकारी सुविधानुसार सहयोग करेगे।सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते कार्यक्रम आयोजित करना।वही सरकार द्वारा प्रायोजित सभी जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी बूथ अध्यक्ष बूथ सचिव को देंगे।उनका मोबाईल कन्टैक्ट संकलित करेंगे।वही सभी पूर्व व् वर्तमान विधायक ,विधान पार्षद ,वरीय नेता, जिला कार्यकारिणी समिति ,सभी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अपने सुविधानुसार शामिल होंगे ,वही विधान सभा प्रभारी अपने विधान सभा प्रभार क्षेत्र में अनिवार्य रूप शामिल होंगे।हम  सरकार की उपलब्धियों नीतियों को जन जन तक पहुंचएगे,नितीश कुमार को पुनः मुख्यमन्त्री बनाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।