Breaking News

सारण संसद की पहल पर मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से साठ हजार की राशि स्वीकृति की गई।


पनालाल कुमार की रिपोर्ट 

छपरा :सारण के सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मुख्य्मंत्री चिकित्सा कोष से राम प्रवेश पांडेय ,पिता सुफल पांडेय रूपगंज को कैंसर रोग के इलाज के लिए 60000 रुपया का सहायता राशि का स्वीकृति कराया गया। आज स्वीकृति पत्र भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में उनके परिजन को भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह चौहान एवं भाजपा कार्यसमिति सदस्य मदन कु सिंह के द्वारा दिय गया।पीड़ित राम प्रवेश पांडेय के परिवार में पत्नी के अलावा 3 छोटी बच्ची एवं एक छोटा बेटा है। पीड़ित परिवार अत्यंत गरीब है, पीड़ित की पत्नी ने कहा कि सांसद जी से हम इसके पहले भी मदद मिला है।  सांसद कंट्रोल रूम से भी मदद मिलता रहता है। पीड़ित के पत्नी को जैसे ही स्वीकृति पत्र दिया गया वह रोने लगी । पीड़ित का इलाज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।