सुखी पेड़ की लटकती डाली , देती है किसी बड़े घटना की संकेत।
दरियापुर सारण से अमित कुमार
प्रखंड क्षेत्र के दिघवारा- भेल्दी मुख्य पथ पर पंजाब नेशनल बैंक डेरनी बाजार के समीप एक विशालकाय सूखा निम का पेड़ गिरने के कगार पर है जो किसी अनहोनी हादसे का इंतजार कर रहा है।
वहाँ के दुकानदार व वासियो ने बताया की यह पेड़ 40 से 50 साल पुराना है। यह पेड़ पूरी तरह 2 साल पहले ही सूख चुका है। इसकी डालियां गिरती रहती हैं और बिजली का तार भी बगल से गुजरा हुआ है। एक बड़ी डाली रोड की ओर लटकी हुई है। नीचे दुकानें लगती है और सैकड़ो बैंक के ग्राहक के साथ साथ गाड़िया हर समय चलते रहती है व जिला के प्रमुख बाजारों में से एक हैं डेरनी बाजार जो सप्ताह में दो रोज लगता हैं बाजार के उत्तरी भाग से आने वाले दर्जनों गांवों के ग्रामीण इसी रास्ते से होकर बाज़ार में जाते व आते हैं अगर इन सब समय में बृक्ष गिरा तो मुश्किल हो सकता हैं या किसी दुकानदार राहगीर व गाड़ी सहित किसी को भी नुकसान पहुचा सकती है। वही वासी व दुकानदार शिवजी चौरसिया ने बताया कि कई बार पंचायत प्रतिनिधि अंचल अधिकारी व वन विभाग के पदाधिकारी को आवेदन देकर पेड़ कटवाने का आग्रह किया लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी का इस बृक्ष पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है हमलोग अब ऑफ़िस का चक्कर लगा कर थक चुके हैं अब तो हमको लग रहा है कोई हादसा होगा तभी इस पर किसी का ध्यान जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।